स्टील सेक्रेटरी संदीप पॉन्ड्रिक के आगमन को लेकर गुवा में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

 स्टील सेक्रेटरी संदीप पॉन्ड्रिक के आगमन को लेकर गुवा में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था



एयर स्ट्रिप में तैयार हुआ हेलीपैड, सेल प्रबंधन ने रंग-रोगन और सड़क मरम्मत का कार्य तेज किया



santosh verma

Chaibasa ः स्टील सेक्रेटरी संदीप पॉन्ड्रिक के गुवा दौरे को लेकर प्रशासन और गुवा सेल प्रबंधन ने पूरी तैयारी कर ली है। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया है। दौरे के दौरान सेक्रेटरी का हेलीकॉप्टर गुवा एयर स्ट्रिप में बनाए गए विशेष हेलीपैड पर लैंड करेगा, जिसके लिए सुरक्षा घेरा और तकनीकी इंतज़ाम भी पूरे कर लिए गए हैं। वहीं, गुवा सेल प्रबंधन ने भी उनके आगमन की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। क्षेत्र में कार्यालय भवनों और कॉलोनियों की रंग-रोगन की जा रही है, साथ ही टूटी सड़कों की मरम्मत और सफाई अभियान भी तेज़ी से चल रहा है। स्टील सेक्रेटरी के दौरे के दौरान गुवा खदान विस्तार और उत्पादन स्थिति की समीक्षा किए जाने की संभावना है। प्रशासन और प्रबंधन दोनों ही स्तरों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post