Jamshedpur: कुणाल षाड़ंगी की पहल पर टीएमएच ने 84 हज़ार का बिल माफ किया


जमशेदपुर: जमशेदपुर में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर टीएमएच अस्पताल ने एक गरीब परिवार का 84 हज़ार रुपए का बकाया बिल माफ कर दिया।

टेल्को स्थित घोड़ाबांधा निवासी सुमी टुडू का इलाज टीएमएच अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, लेकिन परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अस्पताल का शेष 84,000 रुपए का बिल चुकाना संभव नहीं था।

परिवार ने झामुमो नेता सोमेश चंद्र सोरेन से मदद मांगी। सोमेश सोरेन ने तुरंत इस मामले को झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के संज्ञान में लाया। कुणाल षाड़ंगी ने परिवार की परिस्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया।

अस्पताल प्रशासन ने पहल को स्वीकार करते हुए 84 हज़ार रुपए का शेष बिल माफ कर दिया और मृतका का पार्थिव शरीर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

संकट की इस घड़ी में सहयोग पाकर परिजनों ने झामुमो नेता सोमेश चंद्र सोरेन और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post