Saraikela: कुड़मी समाज की ST में शामिल होने की मांग के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों आदिवासी


सरायकेला: सरायकेला में आदिवासी एकता मंच के बैनर तले हजारों की संख्या में आदिवासी महिला, पुरुष और बच्चे सड़कों पर उतरे। कुड़मी समाज द्वारा खुद को आदिवासी में शामिल किए जाने की मांग के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन किया गया।



जिला मुख्यालय में रैली के रूप में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने ज़ोरदार नारेबाज़ी करते हुए उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान आदिवासी एकता मंच के अध्यक्ष ने साफ कहा कि “कुड़मी ना कभी आदिवासी थे और ना ही कभी होंगे, आदिवासी पैदा होते हैं बनाए नहीं जाते।”





विरोध प्रदर्शन में हज़ारों की भीड़ उमड़ी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और युवा शामिल रहे। प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post