Saraikela: चौका में ढोल पीटकर अवैध चुलाई अड्डे पर उत्पाद विभाग ने की छापेमारी; 105 लीटर अवैध शराब जब्त संचालक फरार


सरायकेला: सरायकेला जिले के चौका थाना क्षेत्र के हेसाकोचा में उत्पाद विभाग ने अवैध चुलाई भट्टियों पर कार्रवाई करते हुए तीन भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को हेसाकोचा गांव में छापेमारी कर तीन अवैध चुलाई भट्टियों को नष्ट किया। इस दौरान लगभग तीन हजार किलोग्राम जावा को नष्ट किया गया और करीब 105 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब जब्त की गई।

ग्रामीणों के अनुसार हेसाकोचा सहित कई इलाकों में लंबे समय से अवैध शराब भट्टियां संचालित हो रही हैं। इसकी शिकायत विभाग से की गई थी और स्थानीय अखबारों व सोशल मीडिया पर भी लगातार खबरें प्रकाशित होती रही हैं। हालांकि ग्रामीणों ने कार्रवाई को “दिखावटी” बताते हुए सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि छापेमारी से पहले ही ढोल पीटकर कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई, जिससे संचालक मौके से भाग निकले और कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post