चाईबासा शहरी क्षेत्र में "एक दिन-एक घंटा-एक साथ" स्वच्छता श्रमदान राष्ट्रीय अभियान एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया

उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में आयोजित "एक दिन-एक घंटा-एक साथ" स्वच्छता श्रमदान राष्ट्रीय अभियान एवं स्वच्छता रैली का शुभारंभ शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से हुआ


चाईबासा: गूरूवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान में "स्वच्छता ही सेवा-स्वच्छोत्सव-2025" के अंतर्गत जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में एवं उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग की मौजूदगी व जिला पंचायत राज पदाधिकारी, चाईबासा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक अभियंता- पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा व चक्रधरपुर, चाईबासा नगर परिषद की प्रशासक, 174 सीआरपीएफ बटालियन के पदाधिकारी व जवान, सामाजिक/व्यवसायिक संगठन के प्रतिनिधि सहित अन्य की सहभागिता पर चाईबासा शहरी क्षेत्र में "एक दिन-एक घंटा-एक साथ" स्वच्छता श्रमदान राष्ट्रीय अभियान एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।

उपायुक्त के नेतृत्व में आयोजित "एक दिन-एक घंटा-एक साथ" स्वच्छता श्रमदान राष्ट्रीय अभियान एवं स्वच्छता रैली का शुभारंभ शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से हुआ। जहां सर्वप्रथम उपस्थित वरीय पदाधिकारियों सहित समस्त जन के द्वारा स्वच्छता को अपनाने एवं समाज को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया, तत्पश्चात सभी के संयुक्त सहयोग से स्वच्छता श्रमदान के माध्यम से सदर बाजार क्षेत्र में सफाई अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन भागीदारी के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को प्रभावी बनाना है तथा अपने आसपास के लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ समाज के निर्माण हेतु प्रेरित भी करना है।


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post