Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ में हत्या का मामला खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडे बरामद


चांडिल: सरायकेला-खरसावाँ जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पुरानडीह गांव में एक हत्या कांड का पुलिस ने त्वरित कारवाही करते हुए खुलासा किया है। मामला ईचागढ़ थाना कांड संख्या 61/2025 से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक 25 अगस्त को पुरानडीह निवासी बुधेश्वर पुरान को लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा गया था। गंभीर हालत में उन्हें पातकुम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी विशोखा देवी के फर्द बयान पर राजेन्द्र पुरान, टीपु पुरान, बांधनु पुरान, नेहरु पुरान और रामसिंगार पुरान all पुरानडीह गांव निवासी - के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांचों नामजद आरोपियों को 27 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी दल ने कांड में प्रयुक्त तीन बाँस के डंडे और एक लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी दल में शामिल थे:

थाना प्रभारी विक्रमादित्य पाण्डेय

पु.अ.नि. विश्वजीत कुमार तिवारी

पु.अ.नि. महांती सिंकु

ईचागढ़ थाना सशस्त्र बल

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post