Saraikela: आदित्यपुर स्थित इंस्टेंन कास्टिंग एंड सर्विस प्रा. लि. में घायल मजदूर के हक में जेएलकेएम की पहल


आदित्यपुर: आदित्यपुर स्थित इंस्टेंन कास्टिंग एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ड्यूटी के दौरान घायल हुए ठेका मजदूर कृष्णा महतो के पक्ष में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) सामने आया।

जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में ठेका मजदूर कृष्णा महतो का एक पैर टूट गया था। हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन की ओर से प्रारंभ में सहयोग नहीं मिलने की शिकायत जेएलकेएम तक पहुंची।


शिकायत मिलते ही जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी अपनी टीम के साथ कंपनी पहुंचे और प्रबंधन से करीब तीन घंटे तक वार्ता की। वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया कि मजदूर के स्वस्थ होने के बाद, लगभग छह महीने में, उसे परमानेंट नौकरी दी जाएगी। साथ ही इलाज का पूरा खर्च कंपनी वहन करेगी और अतिरिक्त आर्थिक सहयोग भी दिया जाएगा।

जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी, ने कहा “हमारी टीम हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़ी है। मजदूर का इलाज, आर्थिक मदद और भविष्य की नौकरी सुनिश्चित कराई गई है।”

प्रेम मार्डी ने कहा कि जेएलकेएम हमेशा मजदूरों और आम लोगों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने को तत्पर है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post