परिवहन मंत्री दीपक बीरुआ ने टोंटो प्रखण्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यस कर जनता को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का काम किए हैंः केन्द्रीय सदस्य निसार हुसैन उर्फ डोगर

परिवहन मंत्री दीपक बीरुआ ने टोंटो प्रखण्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यस कर जनता को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का काम किए हैंः केन्द्रीय सदस्य निसार हुसैन उर्फ डोगर



मंत्री दीपक बीरुआ ने अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया


मंत्री दीपक बीरुआ का विकास रथ यात्रा चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में तेजी के साथ दौड़ता नजर आ रहा है


मंत्री दीपक बीरुआ ने संवेदक को सहयोग देने की बात भी जनता से कही



संतोष वर्मा

Chaibasaः स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ बनाने के लिए मंत्री दीपक बीरुआ ने टोटो प्रखण्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यस कर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बड़ा तोहफा देने का काम किया है। मालूम हो कि पंद्रह वित्त की राशि से स्वास्थ्य विभाग ने पांच करोड़ पचहत्तर लाख की राशि उक्त स्वास्थ्य केंद्र के लिए जिला परिषद को आवंटन उपलब्ध कराया है। परिवहन मंत्री दीपक बीरुआ के प्रयास से यह योजना जिला परिषद के द्वारा किया जा रहा है। इससे पूर्व मझगांव में भी योजना स्वीकृत की गई थी, लेकिन उक्त योजना को भवन निर्माण निगम को दे दिया गया है। आज टोटो प्रखण्ड के दूर दराज के लोगों को इस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकेगा। अब जिला परिषद से बड़ी योजना का कार्यान्वयन का रास्ता साफ हो गया है।CHC की बाकि सभी यूनिट की स्वीकृति DMFT फंड से स्वीकृति दी जाने की बात कही गई है। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला परिषद सदस्य राज तुबिद के साथ साथ टोटो के अंचल अधिकारी एवं केन्द्रीय सदस्य निसार हुसैन एवं ग्रामीण मुखिया, ग्रामीण मुंडा एवं जिला परिषद के बड़ा बाबू बूंदी राम सुण्डी और भारी संख्या में ग्रामीण जनता इस शिलान्यस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post