पानी के बिना विकसित कृषि का संकल्प पूरा नहीं हो सकता: जोबा माझी

पानी के बिना विकसित कृषि का संकल्प पूरा नहीं हो सकता: जोबा माझी


राजनगर के गम्हरिया में विकसित कृषि अभियान के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन, किसानों को नई तकनीक की दी गई जानकारी


Chaibasa: राजनगर प्रखंड के गम्हरिया पंचायत में कृषि विज्ञान केंद्र सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यावरण विद सह पद्मश्री चामी मुर्मू, जिला परिषद सदस्य सुलेखा हासदा, प्रभारी मुखिया दुम्बी बारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर सांसद समेत अन्य अतिथियों ने किया। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिकों ने उपस्थित किसानों को खेती के नई तकनीक एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। साथ ही बताया कि किस तरह फसलों को कीड़ो से बचा सकते हैं। किसानों को खरीफ फसलों की नई तकनीक और किस्मों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। वैज्ञानिक समय पर बुवाई, प्रमाणित बीज का उपयोग, बीजोपचार और मिट्टी की जांच के बारे में बताये। 


फव्वारा और ड्रिप सिंचाई के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। कार्यशाला में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई और समाधान सुझाए गये। साथ ही किसानों को कृषि साहित्य, तकनीकी पुस्तिकाएं और योजनाओं की जानकारी दी गयी। सांसद जोबा माझी ने कहा कृषि कार्य के लिए पानी की उपलब्धता जरूरत है। कहा कि बेहतर खेती के साथ बरसाती पानी का बचाव और ठहराव पर भी ध्यान केंद्रित होना चाहिए, क्योंकि सही समय पर बारिश नहीं होने से किसानों के समक्ष परेशानी खड़ी हो जाती हैं। सांसद ने कहा किसानों को बीज और उपकरण मुहैया कराने की जरूरत है। स्वागत भाषण वरीय वैज्ञानिक डॉ सुनीता कांडेयांग ने दिया। इस मौके पर डॉ अमित कुमार, डॉ विक्टर तिंगयूजम, ब्रह्मदेव कुमार यादव, कालीपद सोरेन, भूगतु मुर्मू, रामजीत कुमार हासदा, बीटीएम, एटीएम समेत क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post