चाईबासा: बिगत दिनों 27 अप्रैल को जिला शिक्षा पदाधिकारी, पश्चिम सिंहभूम चाईबासा के द्वारा पीएम श्री उच्च विद्यालय रोलाडिह के शिक्षक श्री अजय कुमार महतो के ऊपर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की गई थी। उसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया है तथा आदिवासी-हरिजन एक्ट के तहत उन पर जाली FIR भी दर्ज की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के इन कुकृत्यों के खिलाफ जिला के सभी कोटी के शिक्षकों के द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी हॆ। इस चरण में आज जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं प्लस टू शिक्षकों के द्वारा समाहरणालय तक न्याय यात्रा निकाली गइ।
झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ, राज्य परिषद के आह्वान के पहले चरण में आज जिले के शिक्षकों के द्वारा न्याय यात्रा निकाली गई एवं माननीय उपायुक्त महोदय की अनुपस्थिति में अपर उपायुक्त, पश्चिम सिंहभूम चाईबासा को माननीय उपायुक्त के नाम स्मार पत्र सॊंपा गया। जिसमें पूर्व में 3 अप्रैल को जिले के उपायुक्त को दिए गए प्रतिवेदन का स्मारित कराते हुए यह मांग की गई है, कि शिक्षक श्री महतो को दोष मुक्त करते हुए अबिलंब निलंबन वापस लिया जाए, शिक्षक के ऊपर आदिवासी-हरिजन एक के तहत दर्ज जाली FIR तुरंत वापस ली जाए एवं दोषी पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
न्याय यात्रा में शिक्षकों के द्वारा कार्डबोर्ड के जरिए शिक्षक एकता जिंदाबाद, शिक्षकों पर अत्याचार बंद करो, शिक्षक श्री महतो का निलंबन वापस लिया जाए, जाली FIR वापस ली जाए कि नारे प्रदर्शित किए गए।
राज्य परिषद के आह्वान पर दूसरे चरण में कल राज्य के सभी जिलों के मूल्यांकन केन्दों मे काला पट्टी लगाकर कल से शुरू हो रहे मैट्रिक और इंटर के परीक्षा कॉपी मूल्यांकन केंद्र में मूल्यांकन के लिए जाएंगे एवं दोपहर में सभी जिले में अपने-अपने जिले के उपायुक्त के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार, माननीय शिक्षा मंत्री, झारखंड सरकार, माननीय सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को ज्ञापन देंगे की शिक्षक श्री महतो को दोष मुक्त करते हुए निलंबन अबिलंब वापस लिया जाए, जाली FIR वापस ली जाए एवं दोषी पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
पश्चिमी सिंहभूम जिले में कल यानि 12 अप्रैल को जिले के सभी कोटी के विद्यालयों प्राथमिक,उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और प्लस टू विद्यालयों में सभी शिक्षकों के द्वारा काला पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा एवं जिले मे दो मूल्यांकन केंद्र बनाई गई है। दोनों ही केन्दों में काला पट्टी लगाकर कलम बंद करते हुए मूल्यांकन कार्य का भी विरोध किया जाएगा। जब तक दोषी पर कार्रवाई नहीं की जाएगी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। न्याय यात्रा में 160 की संख्या में जिले के सभी कोटि के शिक्षक संघों के सदस्य शामिल हुए।
