Musabani: घाटशिला अनुमंडल जनअधिकार मंच ने मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती


मुसाबनी: घाटशिला अनुमंडल जनअधिकार मंच के द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती मनायी गई। अम्बेडकर भवन में माल्यार्पण किया गया। इसके बाद मुसाबनी बस स्टेशन में सिदो कान्हू के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। जुलूस के शक्ल में अम्बेडकर पार्क पहुँचा।


सर्वप्रथम अम्बेडकर पार्क में झंडा उत्तोलन किया गया। इसके बाद बाबा साहेब के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। संविधान का प्रस्तावना पढ़ा गया। इसके बाद 50 अनाथ बच्चो को उपहार स्वरूप कॉपी, कलम और किताब, दिया गया।


मुख्य अतिथि संतोष मंडल ने कहा कि बाबा साहेब का विचार को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है।
विषेश अतिथि अनीता सागर तथा झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता मदन मोहन सोरेन ने संविधान के संबंध में जानकारी साझा किया।


मदन मोहन सोरेन ने कहा कि भारत का संविधान की प्रस्तावना को बारीकी से समझना होगा तथा संविधान के विरोध में सक्रिय शक्ति को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

इस अवसर पर गौरव क्रांति गुरु, प्रभाकर सोना, संतोष कारवा, रोशन कारवा, प्रकाश कारवा, संजय मुर्मू, रामदास मुर्मू, पूर्णिमा सागर, भवानी मुखी, महेश मार्डी, विवेक गुप्ता, वंदना सोना,ख्वाजा भाई, जॉन मुर्मू आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post