चाईबासा/संतोष वर्मा: अभियान के दौरान शनिवार को छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा फायरिंग की गई एवं I.E.D विस्फोट किया गया, जिसके उपरांत सुरक्षा बलों के द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल का फायदा उठाकर वहाँ से भागने में फसल रहें। उक्त I.E.D विस्फोट के चपेट में आने से कोबरा 203 BN. के 1. एच०सी०/आर०ओ० विष्णु सैनी एवं झारखण्ड जगुआर के 2. आरक्षी सुनील धान गंभरी रूप से जख्मी हो गये।
उक्त जख्मी कर्मियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से उच्चत्तर ईलाज हेतु रॉची भेजा गया था। ईलाज के क्रम में झारखण्ड जगुआर के आरक्षी सुनील धान ईलाज के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए एवं गंभरी रूप से जख्मी कोबरा 203 BN. के 1. एच०सी०/ आर०ओ० विष्णु सैनी की स्थिति स्थिर है।
झारखण्ड पुलिस एवं अभियान में शामिल सभी संयुक्त बल आरक्षी सुनील धान, झारखण्ड जगुआर को उनकी शहादत के लिए अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करते है।संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
