Musabani: भारत आदिवासी पार्टी ने धालभूमगढ़ में रामनवमी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री फेंकने की घटना पर कड़ी निंदा की


मुसाबनी: धालभूमगढ़ हनुमान वाटिका मंदिर के सामने रामनवमी के दौरान गाड़े गए झंडे के पास अज्ञात लोगों द्वारा आपत्तिजनक सामान फेंकने और मंदिर से पूजा सामग्री चोरी करने की घटना पर भारत आदिवासी पार्टी का एक बैठक मुसाबनी बाजार में मुहम्मद गुलाम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष मदन मोहन सोरेन में घटना के कड़ी निंदा की है। क्षेत्र के जनता तथा प्रशासन की सूझबूझ से शांति बना रहा। पर्व त्यौहार के मौके पर शांति बनाए रखना जनता का भी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि धालभूमगढ़ में बारंबार इस तरह की घटना होना कई तरह के आशंका प्रकट होती है। संदेह है कुछ सामाजिक तत्व सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने के प्रयास में है। प्रशासन की ओर से शीघ्र गंभीरता पूर्वक जांच पड़ताल कर घटना की वास्तविकता सामने लाए तथा दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि निकट भविष्य में इस तरह की घटना का पुनरावृत्ति ना हो।

उन्होंने कहा कि घटना घटित क्षेत्र में जरूरत के अनुसार सीसीटीवी कैमरा लगाने की जरूरत है। इससे दोषी तथा असामाजिक तत्वों को आसानी से पहचाना जा सकता है। भारत आदिवासी पार्टी इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला से शीघ्र मुलाकात करेंगे।

इस अवसर पर भारत आदिवासी पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक मुखी, मोहम्मद गुलाम, महेश मार्डी, मोहम्मद रेहान आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post