Chaibasa: पूर्ववर्ती छात्र संगठन टाटा कॉलेज चाईबासा के द्वारा अभिभावक, प्राचार्य एवं पूर्ववर्ती छात्र संगठन, टाटा कॉलेज चाईबासा का हुई विशेष बैठक

दस मामलों पर हुई चर्चा, कॉलेज में अवैध कैंटीन जेरॉक्स दुकान, एवं कॉलेज परिसर स्थित दोनों हॉस्टल अवैध रूप से रह रहे है लोग...


चाईबासा/संतोष वर्मा: आज पूर्ववर्ती छात्र संगठन टाटा कॉलेज चाईबासा के द्वारा अभिभावक, प्राचार्य एवं पूर्ववर्ती छात्र संगठन, टाटा कॉलेज चाईबासा, का विशेष बैठक। यह बैठक टाटा कॉलेज चाईबासा के बहुद्देशीय भवन में आयोजित किया गया है, जो की काफी सफलतापूर्वक रहा। इस विशेष बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एससी दास एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा कॉलेज के कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर रिंकी दोराई साथ ही कॉलेज के सभी प्रोफेसर्स और अभिभावकगण अलग-अलग संगठन के पदाधिकारी गण और साथ ही टाटा कॉलेज के काफी संख्या में पूर्ववर्ती छात्र उपस्थित थे।


इस विशेष बैठक में पहुंचे और यह अधिवेशन सुबह के 9:30 बजे से आरंभ हुई और 3:00 बजे समाप्त की गई। संगठन के अध्यक्ष सुशील कुमार पूरती ने स्वागत भाषण के साथ सभी मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों और सभी अभिभावकों को स्वागत किया एवं उन्होंने कहा कि काॅलेज के 10 बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।

1. संजय सरिल देवगम ने कह - कॉलेज में अवैध कैंटीन जेरॉक्स दुकान, एवं कॉलेज परिसर स्थित दोनों हॉस्टल अवैध रूप से रह रहे है। लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि यह खाली करें ताकि कॉलेज में पढ़ रहे हैं नए बच्चों को मौका मिल सके।

2. साधु हो ने कहा - हम सभी को साथ मिलकर कॉलेज के समस्याओं का समाधान करने की आवश्यकता है।

3. रेयांस समड - सरकार की ध्यान आकृष्ट हेतु जन आंदोलन की आवश्यकता।

4. टाटा कॉलेज प्राचार्य - सभी समस्याओं का समाधान हेतु पहल की जा रही है साथ ही लोगों को यह अवगत कराया संसाधनों की काफी कमी होने के बावजूद भी पढ़ाई अच्छी से हो रही है लेकिन इसमें विद्यार्थियों में छात्रों की उपस्थित अधिक रहती हैं।


5. प्रोफेसर रिंकी दोरई - सीमित संसाधनों के होते हुए भी हम छात्रों की समस्याओं को समाधान के लिए हमेशा तत्परता रहते हैं।लेकिन आजकल छात्र छात्रों में शॉर्टकट अपनाना चाहते हैं पढ़ाई को लेकर के जिसमें काफी सारी चीज कहीं ना कहीं छूट जाती है। साथी उन्होंने कहा शिक्षा की कोई विकल्प नहीं होती।

6. संगठन के सचिव - प्रियतम ने कहा - 
a)शिक्षकों की कमी पर कहां की सरकार की ध्यान आकर्षित करने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जरूरत पड़े तो गांव-गांव शहर शहर भी अभियान चलाया जाएगा।
b) समस्याओं को समाधान हेतु हम सबों को साथ आकर काम करना पड़ेगा।
c) कॉलेज में छात्र-छात्राओं का स्वागत एवं विदाई समारोह और शिक्षक दिवस जैसे आयोजन एक साथ हो। साथ ही कॉलेज में राष्ट्रीय पर्व को छोड़कर अन्य परब ना मनाया जाए क्योंकि हमारा भारत देश संस्कृति समृद्ध देश है और इस कॉलेज में हर एक समुदाय से लोग पढ़ने आते हैं कहीं ऐसा ना हो कि हर धर्म हर समुदाय के लोगढ अलग-अलग परब बनने की इजाजत मांगे और सालों भर यही चलता रहे।

7. ST हॉस्टल इंचार्ज अर्जुन बिरुआ ने कहा - आने वाले दिनों में हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर समुचित कार्रवाई की जाएगी और साथ कॉलेज में पढ़ रहा है बच्चों को असर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज के प्राचार्य के साथ हॉस्टल के निरीक्षण के समय बहुत सारे अव्यवस्था एवं अनुशासनहीनता देखी गई इस पर भी कार्रवाई करने के लिए गंभीर हैं। साथ ही उन्होंने कहा शाम को होने वाली अड्डा बड़ी और कैंपस में दारु पीने वाले लड़के नही कॉलेज के हैं ना ही हॉस्टल के हैं।

8. बनमली तामसोय - टाटा कॉलेज से पास आउट सभी पूर्ववर्ती छात्र, पूर्ववर्ती छात्र संगठन में जुड़ने के लिए आग्र किया है, और हमारे ऑफिस में जरूर आए और हम सभी मिलकर के कॉलेज की समस्याओं का समाधान करने पर पहल करेंगे


कार्यक्रम का संचालन यादुनाथ तियु एवं बनमाली तामसोय ने किया था। समाप्ति का धन्यवाद सचिव प्रियतम पुरती ने किया। इस संगठन में उपस्थित रामय पुरती, मंजीत सिंह बोयपाई, चन्द्र मोहन, तुराम बिरुवा, जनकी सिंकु, गुरुचरण सिंकु, आसमान हासदा, डोबरो बुड़िऊली, आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post