चाईबासा: झारखंड प्रदेश पान तांती स्वांसी कल्याण समिति पश्चिमी सिंहभूम इकाई परिवार की ओर से "पानगुरु स्वर्गीय मुकुंदराम तांती जी" 123 वी जयन्ती स्टेशन कॉलोनी चाईबासा मे मनाया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश पान तांती स्वाँसी कल्याण समिति के महासचिव विजय दास ने पानगुरु स्वर्गीय मुकुंदराम तांती जी के बताए गए रास्ते पर चलने की बात कही, हम सब मिलकर समाज को आगे बढाने के लिए मिलकर मेहनत करना होगा।
समाज को शिक्षित और अंधविश्वास को दूर करना होगा तभी पानगुरु स्वर्गीय मुकुंदराम तांती जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई के अध्यक्ष इस्माइल सिंह दास ने समाज को सशक्त बनाने के लिए युवाओं से आह्वान किया कि युवा वर्ग समाज को सशक्त बनाने के लिए आगे आए।
ज्ञात हो की पान तांती समाज के आदर्श स्वर्गीय मुकुंदराम तांती स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पूर्व विधान सभा सदस्य (एमएलए) थे, जो भारत के पहले चुनाव में पूर्वी सिंहभूम झारखंड के बहरागोड़ा निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे।
इस अवसर पर सचिव शंकर पान, संगठन सचिव कृपासिंधु पान, उपाध्यक्ष दुर्योधन पान एवं सुनील मल्लिक, सहसचिव मुन्ना दास, सक्रिय सदस्य हेमचंद्र (मदन) दास, विष्णु कुमार दास आदि काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे |
