Musabani: मुसाबनी प्रखंड सभागार में सभी डीलरों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने समीक्षा बैठक की


मुसाबनी: गुरुवार 6 मार्च को मुसाबनी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सब प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रखंड के सभी डीलरों के साथ जनवरी एवं फरवरी nfsa वितरण का मासिक समीक्षा बैठक। जिसमें वैसे डीलर जिसके वितरण प्रतिशत कम पाया गया, उन्हें वितरण प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया गया था और वितरण प्रतिशत नहीं पूरा करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दिया गया। सभी डीलरों से Ekyc का समीक्षा किया गया। 

जिसका अभी तक ekyc केवाईसी नहीं हुआ है, उसका सूची बनाकर ekyc करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा चावल दिवस के तहत प्रत्येक महीना के 15, 16 एवं 25 और 26 तकिर को राशन वितरण निगरानी समिति के किसी एक सदस्य की उपस्थिति में वितरण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में कहा गया कि वैसे कार्डधरी जो 06 महीना से अधिक समय से राशन उठाओ नहीं कर रहे हैं उसका deletion हेतु प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में सूची जमा करने का निर्देश दिया गया हूं।

इसके अलावे वैसे डीलर जिनका वितरण 95% से 100% तक है, प्रखंड प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की ओर से की सहरानिया कार्य हेतु सभी डीलरों से ताली बजवाया गया। 

बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक, के अलावे प्रखंड के सभी डीलर उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post