झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष के पद पर आसित वृंदावन गोप को किया पदमुक्त


चाईबासा/संतोष वर्मा: झारखंड मजदूर यूनियन की एक विशेष बैठक झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री दुलाल भुइंया की अध्यक्षता झारखंड मजदूर यूनियन केंद्रीय कार्यालय अंबेडकर नगर महुआ टोली नामकुम रांची में की गई। उक्त बैठक में झारखंड मजदूर यूनियन के संगठन पर उपस्थित केंद्रीय समिति के मजदूर नेताओं ने अपना अपना विचार को रखा।

इस दौरान बैठक के माध्यम से मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री दुलाल भुइंया ने एक पत्र जारी कर कहा कि झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष पद पर आसित वृंदावन गोप को यूनियन के नीति के विरोध कार्य करने को लेकर अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाता है। साथ ही उनके स्थान पर कार्यकारणी गुवा, झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष लालमोहन महतो को नियुक्त किया जाता है। साथ ही वृंदावन गोप को 6 साल के लिए पदमुक्त किया गया है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post