इलीगडा गांव में बैठक आदिवासी जमीन मालिक जो NH 75 सड़क में ROB निर्माण के लिए जबरन बिना ग्राम सभा किए जमीन अधिग्रहण का विरोध किया गया
25 फरवरी को जिला उपायुक्त के समक्ष नंग धड़ंग प्रदर्शन कर महामहित राष्ट्रपति के नाम सौंपेगा ज्ञापन
चाईबासा/संतोष वर्मा: शुक्रवार को अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के बैनर तले आदिवासी जमीन मालिक बिष्टुमपुर से इलीगडा गांव तक पद यात्रा किया गया। जिसका नेतृत्व केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया और जिला उपाध्यक्ष माधव चंद्र कंकल सह जिला परिषद सदस्य ने किया। इलीगडा गांव में बैठक आदिवासी जमीन मालिक जो NH 75 सड़क में ROB निर्माण के लिए जबरन बिना ग्राम सभा किए जमीन अधिग्रहण का विरोध किया गया।
बैठक में जमीन मालिकों ने कहा कि आज ये सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरतने के कारण काफी परेशानी हो रही है। अधूरा सड़क निर्माण के कारण धूल से पिछले दो सालों से परेशानी हो रहा है और लोग बीमार भी हो रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन इसपर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।ROB निर्माण के लिए लोगों का कहना है कि सरकार सड़क के ऊपर या नीचे से निर्माण करे इसके लिए पूरा समर्थन दिया जायेगा लेकिन गांव के बीचों बीच अगर जमीन लेकर बनाने का कोशिश किया जायेगा तो इसका पूरा विरोध किया जाएगा।
केंदीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने जमीन मालिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संगठन हमेशा से NH 75 सड़क निर्माण के लिए समर्थन करते हुए आ रहा है लेकिन जिस तरह से ROB निर्माण के लिए बिना ग्राम सभा कर अधिग्रहण किया जा रहा है जो आदिवासी इलाकों के नियम विरुद्ध हैं। हमारे इलाके में वर्तमान ग्रामीण मुंडा ग्राम सभा का नियमों को नहीं जानने के कारण बिकास कार्यों में विवाद उत्पन्न हो रहा है।
हमारा केंद सरकार के माननीय प्रधानमंत्री जी, सड़क मंत्री और रेल मंत्री जी को लिखकर मांग करेंगे कि R O B निर्माण में नया जमीन का अधिग्रहण ना हो अगर किया जाता है तो ग्राम सभा कराया जाना चाहिए और जमीन का मुआवजा दिल्ली (नोएडा) के दाम से दिलाया जाए। जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि झारखंड बिरसा मुंडा के सपनो का झारखंड है और जमीन ही आदिवासी का अंतिम पूंजी है।
आदिवासियों ने अपने जमीन को लेकर ही अंग्रेजों से संघर्ष किया और अंग्रेजो को हार मानना पड़ा लेकिन वर्तमान में आजाद देश में आदिवासी का जमीन फिर से लुट रहा है। बैठक में तय हुआ कि आगामी 25 फरवरी को जिला उपायुक्त के समक्ष नंग धड़ंग प्रदर्शन कर महामहित राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
