आधार लिंक कराने के लिए लोगों को लगानी पड़ रही है चार बजे सुबह से ही लाईन फीर भी नहीं हो रहा आधार लिंक, लोग परेशान, जिला प्रशाषन व जनप्रतिनिधी मौन

कोई राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने तो कोई स्कूल में नामांकन के लिए आधार लिंक कराने को परेशान

दो दो सौ रूपये देने के बाद भी लोग आधार लिंक कराने के लिए लगा रहें है कई कई दिनों सै चक्कर

पश्चिमी सिंहभूम में सीएससी में सुविधा बहाल ना होने से लोग परेशान, बैंकों में आधार को लिंक कराने में हो परेशानियां

जिला प्रशाषन के साथ साथ स्थानिय जनप्रतिनिधी भी है खामोश


चाईबासा/संतोष वर्मा: कोई किरिबुरु से कोई जामदा से कोई नोआमुंडी के ब्लॉक के अंतिम सीमावर्ती क्षेत्र बुरुबोड़ता एवं अन्य सुदूरवर्ती इलाके से आ रहे है, अहले सुबह 4 बजे से से छोटे छोटे बच्चों को गोद में लिये महिलाएं भूखे प्यासे लाइन में खड़े हैँ, बैंक अधिकारी अपने नियमित समय 10-11 बजे हीं आते हैँ, लाइन में खड़े छोटे बच्चों और महिलाओ को देख मानवता शर्मसार हो रही हैँ, यूँ तो सरकार ग्रामीण और अनुसूचित जनजातिओं के लिये बढ़े बढ़े वायदे कर रही हैँ पर धरातल पर सब बेकार हैँ. वहीं ग्रामिणों नें कहा की अविलम्ब जिला प्रशासन से मांग करता हूँ कि प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में आधार सुधार केंद्र खोले जिससे बच्चों एवं महिलाओ को सुविधा हो.

जबकी राशन कार्ड में केवाईसी कराने को लेकर जहां सरकार द्वारा जहां फरमान जारी किया गया है की निर्धारित तिथि तक रार्शन कार्ड को आधार लिंक से नहीं जोड़ा गया तो अप्रैल माह से स्वतः राशन कार्ड से नाम कट जायेगी तो दुसरी ओर स्कूल में नामंकन कराने के लिए आधार होना जरूरी और बच्चों का बैंक खाता भी आधार से जोड़ना जरूरी है इसी को लेकर लोग परेशान हो रहें है. जबकी आधार लिंक कराने के लिए सुविधा सीएससी में नहीं देकर बैंको में दिया गया है जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

लोग आधार लिंक कराने के लिए किस कदर परेशान है यदी देखना हो तो पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में पड़ने वाले नोवामुण्डी प्रखंड क्षेत्र के नोवामुण्डी बाजार परिसर में अवस्थित बैंक अॉफ इंडिया में जाकर देखें जहां लोग पैसे की निकासी के लिए नहीं आधार लिंक कराने के लिए गांव के ग्रामीणों को चार चार बजे सुबह से ही लाईन लगानी पड़ रही है. लंबी लाईन होने के कारण भीड़ लग रही है और घंटो लाईन में खड़ा होने के बाद भी लिंक नहीं हो पा रहा है. इधर जिला प्रशाषन भी खामोश है और क्षेत्र के जनप्रतिनिधी भी चुपी साधे बैठे है.उधर घंटो घंटो तक इंटरनेट की समस्या भी है.

वही नोवामुण्डी प्रखंड विकास पदाधिकारी पपु रजक से यह पुछे जाने पर कहा गया की आधार लिंक का काम कहां कहां हो रहा है वह यूआईडी के डीपीएम से जानकारी लेलें कैसे नहीं हो रहा है. वहीं जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन आरांव से पुछा गया तो उन्होंने कहा की मेरे संज्ञान में अब तक नहीं आया है अब जानकारी मिली है मामले की जांच कराउंगा.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post