मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र उपयोगी 6 वेब पोर्टल का किया अनावरण


Desk/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड मंत्रालय रांची स्थित सभागार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा विकसित छ: वेब पोर्टल का अनावरण किया।

इसमें वेतन निर्धारण पोर्टल भी है। इससे शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन निर्धारण की प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम होगी। ऑनलाइन शिक्षण को बढ़ावा देने और छात्रों को डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लर्निंग मैनेजमेंट पोर्टल भी है।

इसके अलावे निजी विश्वविद्यालय प्रबंधन पोर्टल, मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना पोर्टल, अप्रेंटिस प्रबंधन पोर्टल, वित्त रहित कॉलेज अनुदान पोर्टल भी है। इन पोर्टल के माध्यम से उच्च शिक्षा को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम ही कहा जा सकता है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post