Swami Vivekananda's Birth Anniversary: मुसाबनी में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती


मुसाबनी: स्वामी विवेकानंद चौक बादिया में स्वामी विवेकानंद संघ के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस सह युवा महोत्सव मनाया गया। नेताओं व युवाओं ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


कार्यक्रम में जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक कौशलेंद्र, सत्या तिवारी, भोलानाथ दास, देवनाथ बेसरा, अमित पातर, सनका देव, मीनाक्षी दास, सुदेव बेसरा, पंकज मन्ना, स्वामी विवेकानंद संघ के मुख्य संयोजक भवेश पातर सहित ग्रामीणों ने स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर फूल माला चढ़कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि सत्या तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व को भारत के सांस्कृतिक, पारंपरिक व आध्यात्मिक परिचय और दर्शन कराया। उन्हीं के कारण भारत को विश्व में सम्मान मिला।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post