BIG BREAKING: रघुबर दास ने ओडिशा के राज्‍यपाल पद से दिया इस्‍तीफा, राष्ट्रपति नें किया मंजूर

उनकी जगह अब डॉ हरि बाबू खंंबापति को ओडिशा का नया राज्‍यपाल बनाया गया

कई राज्य के राज्यपाल बदले गये

फरवरी माह में बन सकते हैं भाजपा राष्टीय अध्यक्ष, झारखंड में बड़ सकता है सक्रिय


रांची डेस्क/संतोष वर्मा: ओडिशा के राज्‍यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने राज्‍यपाल पद से इस्‍तीफा दे दिया है। राष्‍ट्रपति ने उनका इस्‍तीफा मंजूर भी कर लिया है। वहीं, उनकी जगह अब डॉ हरि बाबू खंंबापति को ओडिशा का नया राज्‍यपाल बनाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रघुबर दास को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। झारखंड की राजनी‍ति में इसकी सुगबुगाहट तेज हो गयी है।

चुनाव के समय रघुबर दास के सक्रिय राजनीति में लौटने की हुई थी चर्चा

गौरतलब हो कि हाल ही में हुए झारखंड के विधानसभा चुनाव के दौरान रघुबर दास के फि‍र से सक्रिय राजनीति में लौटने की चर्चा तेज हो गयी थी। कयास लगने शुरू हो गये थे कि रघुबर दास जमशेदपुर पूर्वी या पश्चिमी किसी एक सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उस समय यह बात भी सामने आई थी कि रघुबर दास खुद इसके लिये शीर्ष नेतृत्‍व के पास जोर आजमाइश कर रहे हैं। हालांकि, उनकी यह मांग तो स्‍वीकार नहीं की जा सकी थी, पर वे अपनी जगह बहु पूर्णिमा दास साहु को टिकट दिलाने में जरूर कामयाब हो गये थे।

रघुबर दास को झारखंड भाजपा का प्रदेश अध्‍यक्ष बनाये जाने की चर्चा तेज। झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद इस बात की चर्चा जोर पकड़ने लगी थी कि शीर्ष नेतृत्‍व द्वारा जल्‍द ही प्रदेश के नेतृत्‍व में बदलाव किया जा सकता है। फरवरी में झारखंड भाजपा के नये प्रदेश अध्‍यक्ष का चुनाव होने की बात भी सामने आयी थी। ऐसे में इस बात भी चर्चा जोरों पर है कि प्रदेश भाजपा की कमान रघुबर दास को दी जा सकती है। इसी के साथ रघुबर पुन: सक्रिय राजनीति‍ में प्रवेश कर जायेंगे। अब जब रघुबर दास ने ओडिशा के राज्‍यपाल के पद से इस्‍तीफा दे दिया है, तो उनके प्रदेश की राजनीति में वापसी की चर्चा पर झारखंड की राजनीतिक समगर्मी बढ़ी हुई है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post