मंत्री सह विधायक दीपक बिरुवा ने "हो" भाषा में ली शपथ


चाईबासा/संतोष वर्मा: झारखंड की छठी विधानसभा के पहले सत्र का आगाज सोमवार को हुआ। पहले दिन निर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण हुआ। इस क्रम में चाईबासा विधानसभा से निर्वाचित  विधायक सह राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (निबंधन रहित) और परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने विधानसभा में सदस्यता ग्रहण किया।

उन्होंने आदिवासी "हो" भाषा में शपथ ली। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर श्री स्टीफन मरांडी ने उन्हें शपथ दिलाई। मौके पर सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सभी मंत्री एवं सभी नवनिर्वाचित विधायक मौजूद रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post