मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया कैबिनेट का विस्तार, श्री चंपाई सोरेन बन सकते हैं विपक्ष का नेता


डेस्क/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड राज्य में विधानसभा चुनाव में "इंडिया" गठबंधन के जीत के बाद हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री बने और पहली बार मंत्रिमंडल का विस्तार किया। 

उन्होंने 28 नवंबर को पद गोपनीयता की शपथ ली। मोहराबादी मैदान रांची में हुई इस कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें शपथ दिलाया। इसके बाद उन्होंने टीम का विस्तार किया।


राजभवन रांची अशोक उद्यान में 5 दिसंबर को हुई शपथ ग्रहण समारोह में विधायक दीपक बिरूवा सहित 11 विधायक ने मंत्री पद व गोपनीयता की शपथ ली।महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें शपथ दिलाया। 

मंत्री पद की शपथ लेने वालों में झामुमो से विधायक रामदास सोरेन, सुदिव्य कुमार, सहित 6 विधायक हैं। कांग्रेस से इरफान अंसारी, दीपिका सिंह पाण्डेय, शिल्पी नेहा तिर्की सहित चार विधायक हैं। जबकि राजद से विधायक संजय यादव ने मंत्री पद की शपथ ली।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा टीम का विस्तार के साथ ही राजनीतिक हल्कों में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक 9 दिसंबर को विधानसभा सत्र शुरू होने वाली है और भाजपा गठबंधन विधानसभा में श्री चंपाई सोरेन को विपक्ष का नेता बना सकती है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post