सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: हो भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आदिवासी हो समाज के सरायकेला खरसावां जिला संयोजक सावन सोय ने परिवहन एवं कल्याण विभाग के मंत्री दीपक बिरूवा को ज्ञापन सौंपा।
श्री सोय ने बताया कि आदिवासी समाज हित में हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग वर्षों से चली आ रही है। अभी तक केंद्र सरकार द्वारा मांग पूरी नहीं की गई है। यदि हो भाषा संविधान के आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध हो जाता तो आदिवासी समाज को सम्मान मिलता। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्र से पत्राचार हेतु मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया गया है।
ज्ञापन सौंपने वालों में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बबलू सुंडी, सीकेपी पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष मदन बोदरा, यदुनाथ तियु, प्रकाश पूर्ति, बामिया बारी, श्री चंद्रमोहन बिरूवा शामिल थे।

