कांग्रेस प्रखण्ड कार्यालय जगन्नाथपुर में जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय हुई बैठक

कहा विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी पूरे मजबूती के साथ लड़ेगीः सोनाराम सिंकु


चाईबासा: शुक्रवार को कांग्रेस प्रखण्ड कार्यालय जगन्नाथपुर में जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय बैठक हुई। जिसमें खाकर जगन्नाथपुर, नोवामुंडी एवं टोंटो प्रखण्ड के कांग्रेस कमिटी उपस्थित रहे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (AICC) द्वारा नियुक्त सिंहभूम लोकसभा स्तरीय पर्यवेक्षक राधेश्याम मुभेल, पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास जी का जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने बके और सोल देकर स्वागत किए। 


साथ ही उनकी गरिमामयी उपस्थित में जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष ललित कुमार दोरोईबुरू एवं नोवामुंडी प्रखण्ड अध्यक्ष मंजीत प्रधान की अध्यक्षता में बैठक हुई। आसन्न झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर पर्यवेक्षक राधेश्याम मुभेल, जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास ने भी सभा को संबोधित किया। विधायक श्री सिंकु ने संबोधन करते हुए कहा की विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी पूरे मजबूती के साथ लड़ेगी। वरिष्ठ कांग्रेसीओ ने पर्यवेक्षक मुभेल के समक्ष वर्तमान विधायक श्री सिंकु के पक्ष में अपना विचार रखा।



मौके पर प्रखण्ड प्रमुख बुधराम पूर्ति, टोंटो प्रखण्ड अध्यक्ष संजय हेंब्रम, मंडल अध्यक्ष मथुरा लागुरी, वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन सिंकु, सोमनाथ सिंकु, जितेन्द्र पूर्ति, जेना पूर्ति यूथ कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष सुशील हेस्सा, आबिद हुसैन, मो० इकबाल, मुजाहिद, यूथ इंटक के सूरज मुखी, क्रांति तिरिया, रूपसिंह लागुरी, विपिन लागुरी, विक्रम हेंब्रम, सागर लागुरी, श्रीमती मंजू पूर्ति, श्रीमती मेंजो पिंगुआ, श्रीमती सावित्री जेराई, सनातन सिंकु, राजू हेंब्रम, आफताब आलम, प्रदीप प्रधान, सुरेश प्रजापति, विलास प्रजापति, दानिश हुसैन, मामूर अंसारी, शाहरुख अली, सरफाराज आलम, प्रकाश गोप, बबलू गोप, रोशन पान, रंजीत गगराई आदि कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post