प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सरायकेला के स्कूली प्रतिभाओं ने दिखाया हूनर


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: खेलो झारखंड के तहत स्थानीय गेस्ट हाउस मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में स्कूली खेल प्रतिभाओं ने दिखाया हूनर।

इससे पहले प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश दंडपाट, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में खेल प्रतियोगिता शुभारंभ हुई।


खेल प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 14 वर्ष से 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

मिडिल स्कूल, हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया। 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता के अलावे कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल प्रतियोगिता में भी प्रतिभागी अपना हुनर दिखा रहे हैं। 23 अगस्त को उत्कृष्ट प्रतिभागी होंगे सम्मानित।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post