झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को घर-घर पहुंचाना लक्ष्य: कांग्रेस


चाईबासा: गुरुवार को सदर प्रखंड अध्यक्ष,दिकु सावैया की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन चाईबासा में ,इंडिया गठबंधन सरकार के द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को,घर -घर तक पहुंचाने को लेकर विशेष चर्चा किया है। इस क्रम में विस्तार पूर्वक विचार- विमर्श करते हुए ,सार्वजनिक रूप से निर्णय लिया गया कि इस योजना का लाभ दिलाने के लिए सदर प्रखंड में बहुत जल्द एक टीम बनाई जाएगी, जो घर-घर जाकर योग्यता धारी लाभुकों की मदद करने का काम करेंगे। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोग, जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं।

कांग्रेसियों ने इस योजना की जानकारी देते हुए  कहा, इस योजना के आने से अब हर गरीब वर्ग के लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। क्योंकि इससे उनको आर्थिक मदद मिलेगी और अपनी छोटी मोटी जरुरतों को पूरा कर सकते हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता सह जिला सोशल मीडिया कार्डिनेटर जगदीश सुन्डी, जिला महासचिव लियोनाड बोदरा, भारत जोड़ो न्याय यात्री लक्ष्मण हासदा, सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैया, खुंटपानी प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो, वरिष्ठ कांग्रेसी विक्रमादित्य सुन्डी, रुप सिंह बारी,एम डी आलम, बिजय सिंह तुबिड इत्यादि मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post