पुरे राज्य मे समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों का चौथे दिन भी हड़ताल जारी

सरकारी कार्य सम्पदान को लेकर जनता में है मायूसी, सरकार जल्द करवाये हड़ताल ख़त्म

सरकार का दोहरा नीति किसी को मोबाइल, रिचार्ज और हम लिपिकों के वेतनमान मे संशोधन नही जो चिंताजनक - पवन तांती

संगठन सर्वपरी, राज्य नेतृत्व के साथ कदम से कदम मिलाकर हमारा जिला है खड़ा - मनोज कुमार कुंटिया

माननीय विधायकों ने भी हमारी मांगो को सही ठहराया, नौ सूत्री मांगो को लेकर सरकार को प्रेषित किया समर्थन पत्र - सुनील बड़ाईक

सरकार नही कर रही है पहल जिससे कर्मियों मे है काफ़ी रोस


चाईबासा: झारखण्ड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) के द्वारा चट्टानी एकता के साथ चौथे दिन भी हड़ताल जारी रखा है। राज्य नेतृत्व के निर्देशानुसार पुरे राज्य सहित पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रखंड,अंचल,अनुमंडल सहित जिला मुख्यालय के कर्मियों ने हड़ताल को सफल बनाने मे बढ़ चढ़ के हिस्सा ले रहे है। जिससे जिले मे होने वाले सरकारी कार्य पूरी तरह ठप हो गई है। कई लोगों को प्रमाण पत्र तो, कई को पेंशन तथा जमीन से जुड़े दाखिल खारिज, कोर्ट केस, विधि व्यवस्था जैसे सरकारी कार्य सम्पादित कराने के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।

जानकारी हो की 22 जुलाई से ही समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों ने हड़ताल का बिंगुल फूँका है परन्तु अब तक सरकार अपने स्तर से हड़ताल समाप्त कराने के लिए कोई पहल करती नहीं दिख रही है। हड़ताल से संबंधित जानकारी पूछे जाने पर जिला अध्यक्ष ललीतेश्वर महतो ने कहा की सरकार ज़ब तक मांगो के प्रति पहल नहीं करती है हम चट्टानी एकता के साथ हड़ताल पर डटे रहेंगे। वहीं जिला सचिव मनोज कुंटिया ने कहा की हम सरकार से अपनी मांगो के प्रति विगत दो वर्षों से अवगत कराते रहे है परन्तु हमारी मांगों के प्रति कोई पहल नहीं किया गया। ऐसे मे हड़ताल नहीं करें तो क्या करें। संघ को कोष से मजबूती प्रदान करने मे लगे जिला कोषाध्यक्ष सुनील बड़ाईक ने कहा की सरकार से हमें काफ़ी आस है परन्तु लगता है हमारी मांगो को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। हम अपनी मांगों के प्रति डटे रहेंगे।

अपनी मांगो को लेकर कार्यालय अधीक्षक रूप सिँह बानरा, नाथूलाल नाग, श्याम प्रसाद, छवि कर, हरि कृष्णा सिँह लागुरी, प्रधान लिपिक वील्सन डांहगा, ऋषि बोईपाई, दिलीप बिरुआ, कृष्णा चंद्र गागराई, माधव चंद्र हेमब्रोम, सुनील बड़ाइक, निरल केरकेट्टा, मनीष विश्वकर्मा, सदानंद रजक, अतुल कुमार, सुशील कुमार खलखो, अजय सामंता, मोहन सिँह बानरा, सुशील प्रधान, कुंती पत्रों बेंजामीन बोईपाई लिपिकों मे देवाशीष डे, मयंक कुमार, रोब्बट वादुला, अरुण महाराणा, मनीषा कुमारी, ओम प्रकाश महतो, कुणाल कुंडू, रमेश गोप, मनीषा गोप, सुनीता सुंडी, स्मृति एक्का, तपन कुमार साहू, सबीना जोजो, आयशा रेयाज़, शुभम कुमार, तरुण कुमार, वसीमउद्दीन सुनीता सुंडी, जूही सरकार, मनीषा कुमारी, सबीना जोजो, लक्ष्मी सोरेन, सुकर्मनी सैवैईया, सावित्री मुंडइया, आयसा रेयाज़, मनीषा गोप,सहित प्रखंड, अंचल, अनुमंडल सहित जिला मुख्यालय के सभी शाखाओं के कर्मी उपस्थित शामिल थे।राज्य नेतृत्व के आवाहन पर अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड अंचल अनुमंडल सहित जिला मुख्यालय के विभिन्न शाखाओ मे कार्यरत महिला कर्मियों ने भी बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया है। 

इस बाते मे पूछे जाने पर मनीषा कुमारी ने कहा की हम सभी जिला संघ अध्यक्ष के हर निर्णय के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चलने को तैयार है। जबतक सरकार मांगो को लेकर विचार नहीं करती है, हम एकता के साथ हड़ताल पर बने रहेंगे। वहीं जिला कार्यकारणी सदस्य सुनीता सुंडी ने भी सभी नौ सूत्री मांगो को जायज बताया है। स्मृति एक्का ने भी एक स्वर मे कहा की हमारी मांगे जायज है इसे पूरा करना होगा। महिला कर्मियों मे जस्मिन सोरेन, आयशा रेयाज़, सुकर्मनी सवाईया, सबीना जोजो, मनीषा गोप, जूही सरकार, सीमा बानरा, संगीता कुमारी, सविता गोप, कुंती सुंडी, नेहा बिरुली, शांति कुडू, सुमित्रा खाखा, रीमा गोप, सुचित्रा महतो, शांति प्रभा सहित कई महिला कर्मी उपस्तिथ थी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post