जनजातीय क्षेत्रों में प्रचलित नियमों, अधिनियमों को अनदेखी कर बन रही ईचा डैम रद्द हो - भारत कुम्हार


चाईबासा: प्रखण्ड राजनगर अंतर्गत कुजू पंचायत के ग्राम बोनदोडीह में जन जागरण सह जनांदोलन ईचा खरकई बांध विरोधी संघ कोल्हान के माध्यम से चलाया गया। जिसका नेतृत्व संघ के अध्यक्ष बिर सिंह बुड़ीउली और उपाध्यक्ष रेयांस सामड द्वारा किया जा गया। और इस बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान भारत कुम्हार ने की। जन जागरण के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना संविधान के उपबंधों से असंगत, नियम अधिनियमों की अनदेखी तथा झारखंड जनजाति सलाहकार परिषद द्वारा गठित उपसमिति के निर्णयों का उल्लंघन तहत सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का अवहेलना है।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारत कुम्हार ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में प्रचालित नियमों/अधिनियमों की अनदेखी कर बन रही ईचा खरकई बांध को अविलंब रद्द किया जाए। परियोजना हेतु अनाधिकृत रूप से कृषि भूमि, धार्मिक स्थल, कब्रिस्तान, नदी इत्यादि से अपना आधिपत्य हटाया जाय साथ ही रैयतों को उनकी भूमि वापसी सुनिश्चित किया जाय।

जनजागरण अभियान में बिर सिंह बुड़ीउली, रेयांस सामड,हरीश चंद्र अल्डा, सुनील बाड़ा, बिरसा गोडसोरा, मोतीलाल कालुंडिया, कृष्ण बानरा, मिलन कुमार कालुंडिया, गणेश मोदक, बासुदेव मोदक, तुबलू परेया, कालीपादो तांती, शंकर सिंह मोदक, शुबोल खंडाईत, यशवंत खंडाईत और ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post