तांतनगर करोड़ों के डीएमएफटी मद से बन रहे पीसीसी सड़क में 8 ईंच ढलाई के बदले 2 से 3 ईंच ही ढलाई जॉच का विषय: रामहरि गोप


चाईबासा/संतोष वर्मा: तांतनगर प्रखंड के सेरेंबिल से मूरतोडांग तक बन रहे लाखों के पीसीसी सड़क ढलाई कार्य के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इसका खुलासा सोमवार को एंटी करप्शन आफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि गोप कार्य स्थल पर जांच के बाद हुआ।

जांच में पाया गया कि 7 से 8 इंच की ढलाई के बदले बहुत मुश्किल से बीचों बीच में महज 2 से 3 इंच ही ढलाई की गई है। किस प्रकार सरकारी योजना में भारी गड़बड़ी करते हुए राशि का बंदरबांट का योजना बना जिला डीएमएफटी मद।

कार्य क्षेत्र में ना ही जिम्मेदार विभागीय इंजीनियर उपस्थित रहते हैं और ना ही कोई देखने वाला अधिकारी। ढलाई होते ही ठेकेदार अपना नकामी को छुपाने के लिए ढलाई के साईड में मिट्टी भर देता है और गांव के लोग भोला भाला होने के नाते कुछ बोल नहीं पाते हैं इसका पूरा फायदा उठा रहा है ठेकेदार। कार्य से संबंधित कहीं भी विभागीय बोर्ड दूर- दूर तक इसका कोई अता पता नहीं है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post