श्रावण में जलार्पण के लिए शिवालयों में रही भक्त श्रद्धालुओं की भीड़, यहां तक कि रिमझिम बारिश ने भी लोगों को कराया सावन का अहसास


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: श्रावण महीना का दूसरी सोमवारी में जलार्पण के लिए जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित शिवालयों में भक्त श्रद्धालुओं का भीड़ रही।

यहां तक कि दिनभर रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश ने भी लोगों को सावन का अहसास कराया। लोग भींगते हुए भी शिवालय पहुंचे एवं जलार्पण किया। खरकाई नदी तट पर स्थित प्राचीन भैरव पीठ स्थली में भी  शिव भक्त पहुंचे एवं जलार्पण किया।


माजणाघाट शिव मंदिर, बाजार स्थित शिव मंदिर में भी भक्तगण पहुंचे एवं उपासना पूर्वक जलार्पण की। कुदरसाई शिव मंदिर में भी तड़के सुबह से भक्त श्रद्धालुओं का भीड़ रही। लोगों ने यहां भगवान शिव के प्रति आस्था जताया एवं जलार्पण की। चारों ओर भक्ति उल्लास का माहौल रहा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post