अयोध्या में 22 को श्री राम मंदिर व रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर सरायकेला पुलिस प्रशासन हुआ सतर्क, हुई थाना में शांति समिति की बैठक


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर व रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर सरायकेला पुलिस प्रशासन हुआ सतर्क और शांति व विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना परिसर में हुई बैठक।
शांति समिति की हुई इस बैठक में सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सरायकेला थाना प्रभारी अर्जुन उरांव ने लोगों की सुझाव लिए एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


बैठक में उपस्थित सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी संप्रदाय के गणमान्य लोग, सदस्यगण ने श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर शांति, विधि व्यवस्था व सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना  में सहयोग का आश्वासन दिए।

बैठक में सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, शंभू नाथ अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल, जहांगीर आलम, शेख मुस्ताक, खलील अहमद, अधिवक्ता निर्मल आचार्य, गोविंदपुर पंचायत के मुखिया सोमा पूर्ति,नुवागांव मुखिया जयश्री बोदरा, उपर दुगनी मुखिया वसुंधरा देवी, मोहितपुर मुखिया सूर्यमनी हेंब्रम आदि गणमान्य उपस्थित थे।


बताते चलें कि 22 जनवरी की तैयारी को लेकर लोग जुटे हुए हैं। उत्सव का माहौल है। चौक चौराहे पर केसरिया झंडा की दुकानें सजी हुई है।

 इधर पुलिस प्रशासन शांति व विधि व्यवस्था को लेकर सतर्क हो चुकी है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post