युवा कांग्रेस ने राजनगर में त्रिपुरा सीएम का फूंका पुतला


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा )कांग्रेस प्रभारी डॉ अजय कुमार पर हुई घटना के आक्रोश में सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस ने राजनगर सिद्धू कानू चौक पर त्रिपुरा सीएम माणिक साह का पुतला फूंका।


मौके में पार्टी के झारखंड प्रदेश सचिव प्रमेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि त्रिपुरा भाजपा सरकार विधानसभा चुनाव के डर से तिलमिला गई है।
VIDEO 
                                     VIDEO 

मुख्यमंत्री माणिक साह के इशारे पर कांग्रेस प्रभारी डॉ अजय कुमार के ऊपर जानलेवा हमला शर्म की बात है। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा बीजेपी सरकार होश में आओ का नारा बुलंद किया।
मौके में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विशु हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश मुदुईया, सांसद प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष रुईदास चाकी, प्रखंड अध्यक्ष सुशील सूंडी आदि युवा कांग्रेसी शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post