* एसपी आशुतोष शेखर ने प्रेस वार्ता कर मामले का किया उद्भेदन
* घटना में कुल 8 लोग थे शामिल, 2 अपराधी को पूर्व ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है पुलिस ,बाकी 5 अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी
* 1 साल पूर्व कमल देव के साथ मारपीट को लेकर था आक्रोशित, दोनों गए थे साथ में जेल, उसी समय से हत्या की बनाई थी योजना, विगत 6 माह से हत्या करने की तलाश में था सतीश
* शादी के बाद मारपीट में जेल जाने के बाद से कमलदेव की हत्या की सतीश ने बना रखी थी योजना
चाईबासा : चक्रधरपुर में गिरिराज सेना प्रमुख कमलदेव गिरि, पिता महादेव नंद गिरि, सा०- सोडिक धर्मशाला, धाना चक्रधरपुर, जिला- प० सिंहभूम की अज्ञात अपराधकर्मियो के द्वारा भारत भवन चौक के पास हत्या कर दी गई थी। जिसके आलोक में चक्रधरपुर थाना कांड स०- 131/22, दिनांक 14.11.2022, धारा 302/34 भा0द0वि0, 27 आर्म्स एक्ट 3/4/5 विपदा० अधि० दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक , चाईबासा के द्वारा कांड की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनु. पु. पदा., चक्रधरपुर एवं सुमित अग्रवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। घटनास्थल के वैज्ञानिक जांच हेतु राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, झा, रांची से वैज्ञानिकों की टीम एवं एस.टी.एफ का यम निरोधक दरता के सहयोग से घटनास्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण कराया गया। घटनास्थल से कांड में प्रयुक्त एक देशी बम को भी बरामद कर विनष्ट करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई।
एसपी आशुतोष शेखर
अनुसंधान के क्रम में आए तथ्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ज्ञात हुआ कि घटना के दिन शाम में कमलदेव गिरि अपने घर से निकल कर रेलवे स्टेशन पहुंचे एम रेलवे स्टेशन से वापस लौटने के क्रम में भारत भवन चौक पर पहले से मौजूद अपराधकर्मीयों द्वारा घात लगाकर कमलदेव गिरि की हत्या कर दी गई। पेशेवर तरीके से अनुसंधान के क्रम में आए तथ्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों के मदद से यह ज्ञात हुआ कि कांड के मुख्य साजिशकर्ता 01. सतीश प्रधान एवं 02 जाहिद है, जिन्होंने अपने अन्य छ: (05) साथियों के सहयोग से सुनियोजित तरीके से षडयंत्र के तहत कमलदेव गिरि की हत्या को अंजाम दिया।
आपसी विवाद और झगड़े के कारण सतीश प्रधान ने कमल देवगिरी की कराई हत्या अब तक 70 हजार रुपया अपराधियों को दे चुका था सतीश
अनुसंधान के क्रम में कांड में शामिल दो अपराधकर्मी 01. गुलजार हुसैन एवं 02 मतिउर रहमान का दिनांक 20-11-2022 को गिरफ्तार किया गया था। इसी क्रम में काण्ड के मुख्य साजिशकर्ता सतीश प्रधान को SIT टॉम ने यूपी पुलिस की मदद से बलिया जिले से छापामारी कर मंगलवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के क्रम में सतीश प्रधान ने पुरे घटनाक्रम में अपनी तथा अन्य सहयोगियों के संलिप्तता स्वीकार की है। घटना के पीछे पूर्व की आपसी रंजिश की बात प्रकाश में आई है। कार्ड में फरार अन्य अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु विभिन्न राज्यों में छापामारी की जा रही है। कार्ड में अवतर अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम/पता-
01. सत्यवान प्रधान उर्फ सतीश प्रधान, पिता नरेन्द्र प्रधान, पता: T- कुरुलिया न0 2, थाना चक्रधरपुर, जिला- पं० सिंहभूम।
एस०आई०टी दल के सदस्य-
01. कपील चौधरी, सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनु० पु० पदा०, चक्रधरपुर सुमित अग्रवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक।
02. सुमित अग्रवाल सहायक पुलिस अधीक्षक चक्रधरपुर।
03. श्री दिलीप खलखो, अनु०पु०पदा०, सदर
04. पु०नि चन्द्रशेखर कुमार, थाना प्रभारी चक्रधरपुर सह अंचल निरीक्षक, चक्रधरपुर अंचल
05. 06. पुनि प्रवीण कुमार, अचल निरीक्षक, सदर अंचल पु०नि विरेन्द्र कुमार, अचल निरीक्षक, नोवामुंडी अचल
07. 08. पु०अनि मो० आमीर हमजा, बदगाँव थाना
पु०अ०नि विवेक पाल, चक्रधरपुर थाना
09. पु०अ०नि विश्वानाथ किस्कु, चक्रधरपुर थाना
10.पुअनि सुशील कुमार, कराईकेला थाना
11. स०अ०नि संजय कुमार सिंह, जगन्नाथपुर थाना
12 अनि करुणाकर तिवारी, नोवामुण्डी थाना तकनिकी शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चाईबासा।
Tags
Chakradharpur
