सीआरपीएफ के क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान मोहनडेरा में राधे-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित।


पूर्वी सिंहभूम, मुसाबनी ( गणेश प्रसाद ) : मुसाबनी मोहनडेरा स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर सर्व धर्म प्रार्थना सभा परिसर में  राधे-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गयी। 






सीआरपीएफ 193 बैल बटालियन के कमांडेंट सह जोनल ट्रेनिंग सेंटर के प्राचार्य फुसाजो इपाओ एवं उप कमांडेंट सह जोनल ट्रेंनिंग सेंटर के उप प्राचार्य अमित कुमार मिश्रा के द्वारा फीता काटकर राधे कृष्ण मंदिर का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवान मौजूद थे पंडित सोमेश्वर झा एवं अन्य सहयोगियों के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि-विधान पूर्वक राधे कृष्ण की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न कराया गया। 




इस सर्व धर्म सभा स्थल पर सभी धर्म के अधिकारी एवं जवान पूजा अर्चना एवं ईश्वर की आराधना कर अपने-अपने कर्म क्षेत्र पर रवाना होते हैं। अधिकारियों को जवानों की गरिमामय उपस्थिति में राधे कृष्ण प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


                                     

मंदिर में राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आयोजन विधि-विधान के साथ देवताओं का आह्वान कर आहूतियां दी गयी। इस दौरान भजन संकीर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post